फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   daughters horoscopes become in Navratri.

नवरात्र पर मंदिरों में बनेंगी बेटियों की निशुल्क कुंडली 

Wed, 06 Apr 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Apr 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
daughters horoscopes become in Navratri.
कुंडली

इस बार नवरात्र पर मंदिरों ने श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग ऑफर निकाले हैं। इसके तहत 8 से 15 अप्रैल तक कन्याओं की निशुल्क कुंडली बनाई जाएगी। वहीं महिलाएं इन दिनों होने वाली दुर्गा-सप्तशती के पाठ और भजन-कीर्तन की बुकिंग के लिए कोई पैसा नहीं लेंगी। 

विज्ञापन


लोगों में धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के मकसद से मंदिर समिति से जुड़े लोग ऐसा कर रहे हैं। नवरात्र के नौ दिन देवी को समर्पित करने के साथ ही लोगों में नए तरह का संदेश देने का भी प्रयास किया जा रहा है। कहां-क्या है तैयारी, जानते हैं उन्हीं से।
विज्ञापन


बच्चियों की बनेगी कुंडली
गढ़ी कैंट स्थित नवग्रह शनि मंदिर के डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि देवी के नौ दिन कन्याओं को समर्पित कर दिए गए हैं। इस दौरान कोई श्रद्धालु नवजात बच्ची से लेकर 11 वर्ष तक की कन्याओं की कुंडली निशुल्क बनवा सकता है। इस दौरान कन्याओं की कुंडली निशुल्क देखी भी जाएगी। इसके लिए सुबह 11:30 से लेकर दोपहर दो बजे तक का समय तय किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं फ्री में लेंगी बुकिंग
पटेलनगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर से जुड़ी महिलाओं की दिनचर्या मंदिर से शुरू होती है। रोजाना सुबह साढ़े सात से नौ बजे तक मंदिर में विशेष पाठ आदि करने के बाद ही घरों के काम करती हैं। नवरात्र के नौ दिन देवी को समर्पित रहते हैं। 

ऐसे में महिलाओं ने इस बार फैसला लिया है कि नवरात्र के नौ दिन जो भी अपने घर में दुर्गा सप्तशती का पाठ या भजन-कीर्तन कराएगा, उन लोगों से पैसे नहीं लिए जाएंगे। 

महिला संकीर्तन मंडली की श्यामा बख्शी, मधु साहनी ने बताया कि जिसे भी दुर्गा सप्तशती का पाठ कराना हो वह पहले ही बुकिंग करा ले, क्योंकि इन दिनों मंडली बेहद व्यस्त रहती है। रेखा टुटेजा और मोहिनी ने कहा कि श्री श्याम सुंदर मंदिर में महिलाओं के बिना कोई अनुष्ठान संपन्न नहीं होता। 


अब महिलाएं दूसरी जगह भी यह संदेश देना चाहती हैं कि हर कार्य में महिलाओं को आगे रखा जाए, इसलिए मंडली ने निशुल्क दूसरी जगहों पर भी कीर्तन, पाठ आदि करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed