फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   woman murder in Guest house.

गेस्ट हाउस में मृत मिली युवती के मामले में पुलिस खाली हाथ

Sat, 09 Apr 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,पिरान कलियर
ब्यूरो/ अमर उजाला,पिरान कलियर Updated Sat, 09 Apr 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
woman murder in Guest house.
सुसाइड - फोटो : demo pic

कलियर स्थित आशियाना गेस्ट हाउस के एक कमरे में मृत मिली युवती के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। इसके अलावा पुलिस की तीन टीमें यूपी और दिल्ली गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


कलियर में धनौरी रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस के एक कमरे में युवती का शव बरामद हुआ था। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


युवक ने लिया था गेस्ट हाउस में कमरा
चार अप्रैल को एक युवक ने गेस्ट हाउस में कमरा लिया था। जिसमें वह युवती को अपनी पत्नी बताकर लाया था। युवती की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। 

हालांकि पुलिस ने पूछताछ के लिए गेस्ट हाउस में काम करने वाले एक युवक सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके आधार पर पुलिस की तीन टीमें यूपी और दिल्ली गई है। मामले के तार यूपी से जुड़े होने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि युवती की हत्या के मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लेकिन जल्द ही युवती की शिनाख्त भी हो जाएगी और हत्याकांड का खुलासा भी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed