फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Ruckus in death of woman soldier.

प्यार में धोखा खाने पर जान देने वाली महिला सिपाही की मौत पर हंगामा

Tue, 19 Apr 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Apr 2016 07:27 PM IST
सार

  • एटीएस के सिपाही संयुक्त समेत चार को बनाया आरोपी
  • गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई घंटे नहीं उठाया शव
  • आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और शोषण की लगाई धाराएं
  • महिला सिपाही का रात में ही करा लिया था मृत्यु पूर्व बयान

विज्ञापन
Ruckus in death of woman soldier.
- फोटो : Demo pic

विस्तार

प्रेमी सिपाही की शादी के दिन जान देने वाली महिला सिपाही की मौत पर परिजनों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक परिजन शव ले जाने को तैयार नहीं थे, जैसे-तैसे उन्हें समझा बुझाकर तैयार किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी एटीएस के सिपाही और उसके माता-पिता समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दायर कर उनकी तलाश में दबिश दी। सिपाही पर शारीरिक शोषण का भी आरोप है।
विज्ञापन


सिपाही मुकरा शादी से, महिला सिपाही ने उठाया आत्मघाती कदम
सीबीसीआईडी में तैनात रही महिला कांस्टेबल विमल बालियान ने प्रेम में असफल होने पर सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मजिस्ट्रेट से उसके मृत्यु पूर्व बयान दर्ज करा लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल महिला सिपाही विमल और एटीएस के सिपाही संयुक्त कुमार निवासी खेड़ा जट मंगलौर के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर खटपट होने के कारण सिपाही शादी से मुकर गया। सोमवार को सिपाही संयुक्त कुमार की सहारनपुर में शादी थी। इसी तनाव में विमल ने यह आत्मघाती कदम उठाया था। 

बोले परिजन पुलिस ने की होती पहले कार्रवाई तो बच जाती बेटी की जान

Ruckus in death of woman soldier.

बेटी की मौत की खबर मिलते ही हरिद्वार के लिब्बरहेडी निवासी विमल के परिजन देर रात यहां पहुंच गए। परिजनों ने निजी अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। 

उनका आरोप था कि पुलिस यदि पहले कार्रवाई कर देती तो उन्हें यह दिन नहीं देखना पड़ता। जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते तो वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण करने
नेहरू कालोनी पुलिस ने मृतका विमल बालियान के पिता वीरपाल सिंह निवासी लिब्बर हेड़ी की तरफ से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, बदनाम करने, जान से मारने की धमकी देने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

मुकदमे में सिपाही संयुक्त कुमार, पिता उपेन्द्र, माता अमरेश, चाचा अजय निवासी खेड़ा जट्ट मंगलौर को आरोपी बनाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को भेजा गया है। 

जल्द ही विवेचक द्वारा महिला सिपाही के मृत्यु पूर्व बयान का अवलोकन किया जाएगा, जिसके आधार पर मुकदमे में और धाराएं बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed