फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   police arrested two con in dehradun.

चेक के जरिए की लाखों की टगी, धरे गए

Thu, 19 May 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 May 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
police arrested two con in dehradun.
गिरफ्तार

चेक के जरिये लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग शहर के 12 व्यापारियों से ठगी कर चुके हैं। आरोपियों की निशानदेही पर बेचे गए सीमेंट के 400 बोरे, सरिया और एलईडी बरामद हो गई। चोरी का माल खरीदने वाले अन्य लोगों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश चल रही है। एसएसपी ने उनके खिलाफ  भी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

विज्ञापन


एसएसपी ने गठित की थी टीम
सहस्त्रधारा रोड स्थित फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोल पंप ट्रेडर्स के सचिव अमरजीत सिंह के बेटे से तीन लाख का सीमेंट और सरिया धोखाधड़ी से ले जाने का मामला मंगलवार को सामने आया था।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने एसओ रायपुर प्रदीप राणा और एसओजी प्रभारी मुकेश त्यागी के नेतृत्व में टीम गठित की थी। बुधवार को डॉ. दाते ने बताया कि आठ घंटे के प्रयासों के बाद पुलिस ने दो आरोपियों अविनाश चमोली निवासी बंजारावाला और अनिल कुमार अरोड़ा निवासी हरिकुंज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बैंकों की चेक बुक बरामद
उनकी निशानदेही पर लाखों का माल बरामद हो गया। आरोपियों के पास से कई बैंकों की चेक बुक भी बरामद हुई हैं। इन लोगों ने दूसरे के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर चेक बुक प्राप्त कर ली थी। अब तक उनकी ठगी के 12 मामलों की शिकायत आई है। यह भी जांच कराई जा रही है कि इन ठगों द्वारा फर्जी खाते कैसे खोले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed