फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   kid missing from birthday party

बर्थडे पार्टी से लापता हुआ तीन साल का मासूम, परिवार में कोहराम

Thu, 05 May 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर-गूलरभोज
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर-गूलरभोज Updated Thu, 05 May 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
kid missing from birthday party
Missing

रुद्रपुर में घर के बाहर डीजे पर डांस कर रहा तीन वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गया। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। मासूम की बरामदगी को पुलिस और एसओजी की टीमें लगी हैं।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के सामने बस्ती में मंगलवार को सूरजपाल के घर उसके छोटे पुत्र राजू की सालगिरह की पार्टी आयोजित थी। घर के बाहर खुले मैदान में डीजे लगा था, सभी बच्चे वहां डांस कर रहे थे। देर शाम सात बजे सूरज के मझले पुत्र रजनेश की पत्नी ने अपने तीन वर्षीय पुत्र अंश को पार्टी के लिए तैयार करने को लाने को कहा, वहां देखा तो अंश वहां मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


आसपास घरों में देखा तो वह वहां भी नहीं मिला, इससे उसके परिवार में हड़कंप मच गया। सभी लोग रेलवे स्टेशन और आसपास देखने लगे। सूचना पर अन्य लोग भी मासूम को तलाशने निकल पड़े। सूचना पर गदरपुर थानाध्यक्ष केपी टम्टा और चौकी प्रभारी योगेश कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे की बरामदगी को एसओजी और कई पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। बच्चे के गायब होने की क्षेत्र में पहली घटना होने के कारण क्षेत्रवासियों में बच्चों की सुरक्षा को लकर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे भी सूरजपाल के घर जानकारी लेने पहुंचे। उन्होंने भी इस घटना को गंभीर बताया, हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed