फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Husband and wife death in Accident.

शादी से लौट रहे दंपति की दुघर्टना में मौत, बेटी घायल

Sat, 23 Apr 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Apr 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife death in Accident.
दुघर्टना - फोटो : amar ujala

हरिद्वार के रानीपुर झाल के समीप शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में दंपति की मौत हो गई। वहीं हादसे में बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह साढ़े तीन बजे की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग तीन बजे राजकुमार (50) अपनी पत्नी राजेश्वरी (45) और बेटी रेखा के साथ शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर
रानीपुर झाल के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपति और बेटी स्कूटर से छिटककर दूर जा गिरे। हादसे में राजकुमार और उनकी पत्नी राजेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसे में टक्कर के बाद स्विफ्ट भी बेकाबू होकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक पवन शर्मा पुत्र चूड़ामणि शर्मा निवासी बाबा गंगनाथ चौक ग्राम मुनिरका थाना बसंत विहार नई दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके साथ अन्य तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed