{"_id":"56eac9664f1c1b6c0b8b470d","slug":"grafter-accountant-two-years-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल पर आरोप साबित, दो साल की हुई कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेखपाल पर आरोप साबित, दो साल की हुई कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 17 Mar 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व अभिलेखों में संपत्ति मालिक का नाम दर्ज करने के लिए बीस हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोपी लेखपाल पर आरोप साबित होने पर कोर्ट ने उसे दो साल कैद और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार भानियावाला दून निवासी रीतू यादव ने तीन सितंबर वर्ष 2012 को पुलिस अधीक्षक सतर्कता से मामले की शिकायत की थी। महिला ने कहा था कि उसके ससुर से उसके पति को बटवारे में आठ सौ वर्ग मीटर भूमि मिली।
विज्ञापन
भूमि को राजस्व अभिलेखों में उसके पति के नाम दर्ज कराने के लिए सर्वे नायब तहसीलदार ऋषिकेश कार्यालय में कार्यरत सर्वे लेखपाल सुदामा प्रसाद ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
मामले की शिकायत पर विजिलेंस ने आरोपी लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। विजिलेंस अदालत में आरोप को साबित करने के लिए अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह पेश किए गए।