{"_id":"571905b44f1c1b087a8b45b5","slug":"firing-on-the-property-dealer-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर की कार पर फायरिंग से मची अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी डीलर की कार पर फायरिंग से मची अफरातफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रमणि चौक पर बृहस्पतिवार रात प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग से अफरातफरी मच गई। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से डीलर की कार पर तीन गोलियां दागी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीलर हाल ही में अपहरण और हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया है। क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के प्रापर्टी डीलर ओमवीर सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार रात को 100 नंबर पर सूचना दी कि चंद्रमणि चौक पर कुछ लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
जान लेवा हमले से बाल-बाल बचा प्रापर्टी डीलर
जान लेवा हमले में वह बाल-बाल बच गए। गोली कार को चीरते हुए निकल गई। फायरिंग की सूचना पर एएसपी तृप्ति भट्ट एसओ क्लेमेंटटाउन नरेश राठौड़ के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने काफी देर तक जांच पड़ताल के बाद आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर लिए। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच पड़ताल कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बता दें कि ओमबीर सिंह तोमर पिछले साल मोहम्मद शफी की अपहरण के बाद की गई हत्या में जेल गया था। हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया है।