{"_id":"56e2cc404f1c1bec0a8b45be","slug":"attack-on-the-student-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईयों ने निकाली छात्र से दुश्मनी, चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाईयों ने निकाली छात्र से दुश्मनी, चाकू मारकर किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 11 Mar 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
चाकू
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो भाइयों ने एक छात्र को चाकुओं से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हमलावरों को संदेह था कि छात्र ने उनके भाई की शिकायत पुलिस से की थी जिसके कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।
विज्ञापन
कोतवाली रुड़की अंतर्गत लालकुर्ती निवासी आमिर सुहेल उर्फ बल्लू बृहस्पतिवार देर शाम को कहीं जा रहा था। उसी दौरान लालकुर्ती निवासी दो भाइयों ने उसे पकड़ लिया और चाकुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन
नौंवी का छात्र है घायल:
इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। घायल सुहेल कक्षा नौ का छात्र है। परिजनों ने बताया कि जिन हमलावरों में से एक शराब पीकर मोहल्ले में उत्पात मचाता था। मोहल्ले के लोगों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया था। इस मामले में उन्हें संदेह था कि यह शिकायत सुहेल ने की है। इसी कारण वह उससे रंजिश रखते थे।
घायल के भाई ने कालू और सलीम के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि मामले का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।