फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   copy of obama car

ओबामा की कार की नकल करना पड़ा भारी, हुआ चालान

Sun, 01 May 2016 01:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 01 May 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
copy of obama car
कार - फोटो : amar ujala

हल्द्वानी में सीपीयू ने भोटिया पड़ाव वाहन स्टैंड पर चेकिं ग के दौरान करीब 27 फीट लंबी शाही कार को पकड़ लिया।

विज्ञापन


शीशों पर काली फिल्म लगी कार में बार की व्यवस्था के साथ-साथ सोने के लिए चार बेड और टीवी भी लगी भी थी। लोगों के बीच चर्चा थी यह अमेरिकी राष्ट्रपति की गाड़ी की नकल कर बनायी गई है। सीपीयू ने काली फिल्म उतरवाने के बाद उसका कई धाराओं के तहत कोर्ट चालान कर छोड़ दिया।

सीपीयू प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक पुष्कर लश्वाल, नरेश भौरियाल, मनोज जोशी और हरीश बुधलाकोटी नैनीताल रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच भोटिया पड़ाव में करीब 27 फीट लंबी कार को देखकर सीपीयू ने उसे रोक दिया।

विज्ञापन

मोटर वाहन अधिनियम के तहत नहीं बनी कार

copy of obama car
कार - फोटो : amar ujala

कार मोटर वाहन अधिनियम के तहत नहीं बनी थी। शीशों पर काली फिल्म के अलावा कार में अंदर से पर्दे लगे थे।

लोगों में चर्चा थी कि यह देखने में अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा की कार की नकल लग रही है।  कार को काशीपुर आलू फार्म निवासी गुरप्रीत सिंह चला रहा था। पूछने पर चालक ने बताया कि यह कार पंजाब के मेहंदीपुर किशनगढ़ निवासी मंजीत सिंह की है। कार एक शादी समारोह में जा रही थी। इसी कारण उसे फूलों से सजाया गया है।

सीपीयू ने धारा 146( परमिट का उल्लंघन करने), धारा 100 सीएमवीआर और 50 सीएमवीआर (गाड़ी का आकार बदलने के आरोप) में कोर्ट का चालान किया। कार के अंदर टीवी, चार बेड और शराब के लिए गिलास, पानी और सामान रखने के लिए रैक बने थे। गाड़ी को देखने के लिए कोतवाली में भीड़ लग गई थी। चालान कटने के बाद चालक गाड़ी लेकर शादी समारोह में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed