{"_id":"02768928-5a15-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"coldest-day-for-dehradun-in-68-yrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में ठंड ने तोड़ा 68 साल का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में ठंड ने तोड़ा 68 साल का रिकार्ड
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2013 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में तापमान अभी और कितना नीचे जाएगा यह अनुमान लगाना मुश्किल है। मौसम विभाग का कहना है इस बार लंबे समय के बाद ऐसी ठंड पड़ रही है। यह आगे भी जारी रहेगी। देहरादून में पिछले 68 साल बाद इस तरह की हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वर्ष 1945 में जनवरी में न्यूनतम तापमान -1.1 चला गया था। उसके बाद दून में न्यूनतम तापमान कभी इतना नीचे नहीं गया।
विज्ञापन
यही हाल प्रदेश के अन्य स्थानों का भी है। मसूरी, हरिद्वार, नैनीताल के अलावा गढ़वाल क्षेत्र के सभी पर्वतीय स्थानों पर सर्दी का कहर जारी है। हवा में नमी का असर बढ़ता जा रहा है। दर्ज की गई सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। इस वजह से ठंड-धुंध और भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विभिन्न स्थानों का न्यूनतम तापमान
देहरादून -0.5
मसूरी 0.1
नैनीताल 1.5
टिहरी -1.0
पंतनगर 0.6
मुक्तेश्वर -1.6
पिथौरागढ़ -0.6