{"_id":"981c0079103e2849a4da67b5a788891a","slug":"coach-had-a-heart-attack-in-the-joy-of-victory-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की खुशी में कोच को पड़ा हार्टअटैक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत की खुशी में कोच को पड़ा हार्टअटैक, मौत
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Mon, 23 Sep 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के रांची में ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की ओर से खेले जा रहे फुटबाल मैच में उत्तराखंड टीम के कोच हेम सिंह थापा टीम की जीत पर इतने खुश हुए कि चंद मिनट बाद ही उनकी धड़कनें बंद हो गईं।
विज्ञापन
कोच की मौत से कोटद्वार सहित आसपास के सभी फुटबाल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। कोटद्वार के शिवपुर निवासी हेम सिंह थापा आर्मी में भी फुटबाल खिलाड़ी थे।
विज्ञापन
पढ़ें, आपदा के 100 दिन, खतरे से मुक्त नहीं 'केदारनाथ'
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके
सेवानिवृत्त होने के बाद करीब चार साल पहले वह कोटद्वार फुटबाल एसोसिएशन से जुड़े। वह आर्मी की ओर से कमांड और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुके हैं।
कोटद्वार में शोक की लहर
वह वर्तमान में कोटद्वार फुटबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और सिद्धबली एकेडमी में सीनियर कोच तैनात थे। 48 वर्षीय थापा के अचानक निधन से कोटद्वार फुटबाल एसोसिएशन को गहरा आघात लगा है।
पढ़ें, मौसमी बुखार से दो की मौत, 50 बीमार
एसोसिएशन के मैनेजर पूरन सिंह रावत ने प्रदेश सरकार से स्थानीय राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम हेम सिंह थापा के नाम से रखने की मांग की है।
पढ़ें, संवारने के चक्कर में बिगाड़ दी 'केदारनाथ' की सूरत
मणिपुर की टीम को हराया
उत्तराखंड की टीम ने रांची में अपने कुशल प्रदर्शन से पहले वहां की सबसे मजबूत कही जाने वाली बंगाल की टीम को धूल चटाया।
मणिपुर की टीम को हराने के बाद उत्तराखंड की टीम ही प्रतियोगिता की प्रबल दावेदार रह गई थी। मणिपुर को 5-2 से हराने के बाद उन्हें इतनी खुशी हुई कि उनकी धड़कन बंद हो गई। थापा के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।