फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›    Chief Health Insurance Plan Close.

मुख्यमंत्री की कुर्सी जाते ही योजना भी हो गई बंद

Sun, 24 Apr 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 24 Apr 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
 Chief Health Insurance Plan Close.
हरीश रावत - फोटो : file photo

कोई शासनादेश जारी न होने से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना 15 अप्रैल के बाद से बंद हो गई है। योजना के तहत मरीज को मिलने वाला 50 हजार रुपये का इलाज अब नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत ने पिछले साल एक अप्रैल से मरीजों को इलाज के लिए 50 हजार रुपये का इलाज मुफ्त दिलाने के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की। 

विज्ञापन


योजना के तहत जनपद हरिद्वार के एक लाख 48 हजार, 954 पात्र परिवारों के पंजीकरण कर कार्ड बनाए गए। योजना के तहत समस्त सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ 30 प्राइवेट अस्पतालों को भी शामिल किया गया। 
विज्ञापन


16 अप्रैल से बंद हो गया इलाज देना 
एक अप्रैल-2015 से 15 अप्रैल-2016 तक इलाज दिया गया। हालांकि राज्य सरकार बर्खास्त होने के बाद शासन की ओर से 15 दिन बढ़ाने के आदेश आ गए थे, जिसमें 15 दिन और इलाज दिया गया। इसके बाद 16 अप्रैल से इलाज देना बंद हो गया। इसका मुख्य कारण यह रहा कि योजना के तहत बीमा एजेंसी का अनुबंध आगे नहीं बढ़ सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन सरकार की योजना के तहत 50 हजार से बढ़ाकर 1.75 लाख रुपये करने की घोषणा करने की तैयारी कर रही थी। इससे कंपनी से नई शर्तों के अनुुसार अनुबंध होना था। 


जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ज्योति बोहरा ने बताया कि 15 अप्रैल तक योजना के तहत लाभ दिया गया, अब लाभ देना बंद कर दिया है। 
 
30 मार्च को शासन की ओर से निर्देश जारी किया गया था कि 15 अप्रैल तक योजना जारी रहेगी। लेकिन इसके बाद आगे योजना को संचालित करने के लिए कोई आदेश नहीं आया है। जिसके चलते हुए अग्रिम आदेश न मिलने तक योजना के तहत लाभ मिलना बंद हो गया है। 
डा. आरती ढौंढियाल, सीएमओ, हरिद्वार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed