{"_id":"5d8f9f028ebc3e93d84482a5","slug":"youth-tanakpur-news-hld358478336","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा में कुमाऊं रीजन की सेना भर्ती जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा में कुमाऊं रीजन की सेना भर्ती जारी
विज्ञापन
बनबसा सेना भर्ती में कीचड़ से सने मैदान में दौड़ लगाते युवक।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी स्थित चांदमारी मैदान (फायरिंग रेंज) में चल रही सेना भर्ती रैली के आठवें दिन शनिवार को नैनीताल जिले से आए युवकों की भर्ती की गई। बारिश से भर्ती मैदान गीला होने के कारण युवकों को कीचड़ से भरे ट्रैक में दौड़ लगाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। दौड़ के
दौरान कई युवा कीचड़ में फिसलने से चोटिल हुए और कई दौड़ में ही बाहर हो गए। भर्ती में शामिल 2392 युवाओं में से 414 सफल हुए।
शनिवार को नैनीताल जिले की हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर और कालाढूंगी तहसील के युवकों की भर्ती की गई।
पिथौरागढ़ बीआरओ डायरेक्टर (भर्ती अधिकारी) कर्नल भाष्कर तोमर के नेतृत्व में भर्ती आयोजित हुई। 2392 युवकों ने दौड़ लगाई। जीडी के पद के लिए 1583, ट्रेडमैन के 600, टैक्नीकल के 110, क्लर्क के 54, नर्सिंग असिस्टेंड के लिए 45 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। 414 युवकों ने दौड़ में सफलता हासिल की।
दौड़ में सफल रहे युवकों के फिजिकल के बाद मेडिकल जांच होगी। इसके बाद उन्हें दिसंबर में लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ज्ञात हो कि नैनीताल जिले की अन्य तहसीलों के युवाओं की भर्ती शुक्रवार को हुई थी।
विज्ञापन
आज और कल ऊधमसिंह नगर के युवाओं की होगी भर्ती
रविवार को ऊधमसिंह नगर की तहसील काशीपुर, जसपुर, बाजपुर और किच्छा के युवाओं की भर्ती होगी, जबकि सोमवार को जिले की शेष तहसीलों के युवाओं को बुलाया गया है।

नबसा सेना भर्ती में कीचड़ से सने मैदान में दौड़कर गिर रहे युवक।- फोटो : TANAKPUR