फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   youth

महिला हॉकी चैंपियनशिप पर लगातार तीसरी बार टनकपुर महाविद्यालय का कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
youth
कुविवि की अंतर्महाविद्यालयी महिला हॉकी चैंपियनशिप विजेता टनकपुर महाविद्यालय की महिला टीम और अ? - फोटो : TANAKPUR
कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी महिला हॉकी चैंपियनशिप पर टनकपुर डिग्री कॉलेज की टीम लगातार तीसरी बार विजेता बनी। फाइनल मैच में टनकपुर कॉलेज ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी को 3-0 से हराया। खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश और क्रीड़ाधिकारी डॉ. डीबी सिंह ने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. नागेंद्र शर्मा की देखरेख और टनकपुर महाविद्यालय की मेजबानी में हुई प्रतियोगिता का फाइनल मैच टनकपुर महाविद्यालय और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के बीच हुआ। पहले हॉफ में टनकपुर की रश्मि विश्वकर्मा ने गोलकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई, जबकि हाफ के बाद टनकपुर की रश्मि ने ही दूसरा और आरती विश्वकर्मा ने तीसरा गोल कर टीम को जीत दिला दी। हल्द्वानी की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। निर्णायक मंडल में योगेश जोशी, महेश्वर नेगी, मोहित रावत, प्रकाश सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

समापन पर मेजबान कॉलेज की प्राचार्या जी प्रकाश नेे विजेता और उप विजेेता टीम को ट्रॉफी दी। आयोजन सचिव और मेजबान कॉलेज में क्रीड़ा प्रभारी डॉ. डीबी सिंह, टीम मैनेजर लक्ष्मण सिंह पाटनी, कोच भानु प्रकाश अग्रवाल, डॉ. सुमन कुमारी, सभासद दीपक बेलवाल, ललित मोहन जोशी, डॉ. मोहम्मद साहिद, सूरज, मनीषा जोशी, सतीश जोशी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed