फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth

बनबसा में कुमाऊं रीजन की सेना भरती जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth
बनबसा सेना भर्ती में बीम अभ्यास करते युवक। - फोटो : TANAKPUR
यहां सेना छावनी में थल सेना की भर्ती रैली तीसरे दिन भी जारी रही। युवकों को कीचड़ से सने दौड़ मार्ग पर परेशानियों के बीच दौड़ने को विवश होना पड़ा। सोमवार को चंपावत जिले की पाटी, लोहाघाट, बाराकोट, पूर्णागिरि (टनकपुर) और चंपावत तहसील के 3876 युवाओं ने दौड़ में ‘भाग्य’ आजमाया, जिनमें 465 युवा पास हुए। मंगलवार को बागेश्वर जिले की सभी तहसीलों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

बनबसा छावनी स्थित फायरिंग रेंज (चंदमारी मैदान) मैदान में तीसरे दिन सोमवार को चंपावत जिले के युवाओं के लिए भर्ती आयोजित की गई। आगरा से आए बीआरओ निदेशक (भर्ती अधिकारी) कर्नल अभय सिंह के नेतृत्व में भर्ती शुरू हुई। चंपावत जिले की सभी तहसीलों से आए 3876 युवाओं ने दौड़ लगाई। इसमें जीडी के 2602, ट्रेडमैन के 981, टैक्नीकल के 145, नर्सिंग असिस्टेंट के 79, और क्लर्क के 69 अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सेना भर्ती पिथौरागढ़ के निदेशक कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया कि दौड़ में युवक पहले चक्र में सफल रहे, जिन्हें अब फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षाओं के बाद लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा। इस मौके पर बीआरओ के अधिकारियों, कर्मियों और बनबसा स्थित 22 सिख रेजीमेंट के अधिकारी और जवानों के अलावा जिला प्रशासन के लोगों ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.6 किमी दूरी तय करने समय 5.45 मिनट निर्धारित
सेना भर्ती बोर्ड के आगरा से आए निदेशक कर्नल अभय सिंह ने बताया कि सेना भर्ती के लिए सबसे पहले युवकों को 1600 मीटर (1.6 किमी) की दौड़ में सफल होना आवश्यक है। दौड़ के लिए तय मार्ग 1.6 किमी दूरी को 5.30 से 5.45 मिनट में तय करना होता है, जिसके बाद युवकों को आगे की प्रक्रिया से गुजरना होता है। दौड़ में सफल रहे युवकों को बीम अभ्यास कराया जाता है। शारीरिक क्षमता के लिए 10 बीम लगाने का मानक तय है। सफलता के लिए छह बार बीम लगाने आवश्यक है।
कई युवा हुए चोटिल
रविवार को हुई बारिश के बाद सेना छावनी स्थित फायरिंग रेंज का मैदान बरसाती पानी से भर गया था। सोमवार को भी कीचड़ से सने दौड़ मार्ग पर कई युवक रपटने से चोटिल हुए। कई युवक दौड़ के दौरान बेहोश भी हो गए। डॉक्टरों ने उपचार किया। डॉ. मो. उमर ने बताया कि कई युवक दौड़ पूरी नहीं कर पाने से नर्वस भी हुए हैं। कई युवक दौड़ के दौरान बेहोश भी हुए, उनका इलाज किया गया।
ट्रैक पर कीचड़ से रपटकर चोटिल हुए युवा
टनकपुर (चंपावत)। बनबसा सैनिक छावनी में चल रही सेना भर्ती दौड़ ट्रैक पर कीचड़ युवाओं के लिए आफत बन गया है। कीचड़ को देखते हुएभर्ती टीम ने दौड़ पूरी करने की समय सीमा एक मिनट बढ़ा दी है, लेकिन कीचड़ में दौड़ते वक्त कई युवा चोटिल हो रहे हैं। सोमवार को चार युवक दौड़ते वक्त कीचड़ में फिसल कर चोटिल हुए हैं।
दो दिन पहले हुई बारिश से रनिंग ट्रैक कीचड़ से पटा है, जिस पर दौड़ने में युवाओं को दिक्कत उठानी पड़ रही है। दौड़ के लिए युवाओं ने रविवार रात करीब 11 बजे से ही भर्ती स्थल में इंट्री के लिए डेरा डालना शुरू कर दिया था। सुबह दौड़ शुरू हुई तो कीचड़ में दौड़ते वक्त कई युवक गिरकर चोटिल हो गए।

चिकित्सा टीम के फार्मासिस्ट प्रीतम लाल के मुताबिक एक युवक का पैर फ्रैक्चर हुआ, जबकि कीचड़ में गिरने से तीन युवकों को मामूली चोट आई है। सेना में भर्ती के लिए युवाओं को 1600 मी की दौड़ 5 मिनट 45 सेकेंड में पूरी करनी है, लेकिन ट्रैक में कीचड़ को देखते हुए भर्ती टीम ने अब दौड़ की समय सीमा बढ़ाकर 6 मिनट 45 सेकेंड किया है।

बनबसा सेना भर्ती में कीचड़ से लतपत मैदान में दौड़ लगाते युवक।

बनबसा सेना भर्ती में कीचड़ से लतपत मैदान में दौड़ लगाते युवक।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed