फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth showed less interest in employment in employment fair

Champawat News: रोजगार मेले में युवाओं ने रोजगार के लिए कम दिखाई दिलचस्पी

Sat, 20 Jan 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 20 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth showed less interest in employment in employment fair
जिला मुख्यालय चंपावत में आयोजित रोजगार मेले में मौजूद युवा। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय में सेवायोजन कार्यालय परिसर में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कंपनी की ओर से 200 पदों के लिए आवेदन मांगें गए थे। लेकिन रोजगार मेले में जिले के 90 बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शनिवार को रोजगार मेले का शुभारंभ सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने किया। उन्होंने बताया कि मारुति सुजुकी इंडिया कंपनी की ओर से 200 पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले का मुख्य उद्देश्य 18 से 21 वर्ष के युवाओं को रोजागर मेले के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन किया गया। सभी चयनित युवाओं को 15 फरवरी तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर कंपनी के प्रतिनिधि दीप चंद्र, हीरा बल्लम कुलेथा, मनोज चौबे, . चंद्रशेखर जोशी, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed