फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth passed in graduation level examination pleaded for justice

स्नातक स्तरीय परीक्षा में पास युवाओं ने लगाई न्याय की गुहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth passed in graduation level examination pleaded for justice
चंपावत के गोलल्यू मंदिर में युवाओं की ओर से लगाई गई न्याय की गुहार की अर्जी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। स्नातक स्तरीय परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले युवाओं ने गोलज्यू दरबार में अर्जी लगाकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वीडीओ, वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में पास युवाओं ने बीते दिनों गोलज्यू दरबार में अर्जी लगाते हुए शीघ्र न्याय करने की मांग की है। कहा है कि उत्तराखंड में स्नातक स्तरीय परीक्षा को मेहनत से पास करने वाले युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने दोषियों को सजा दिलाने और मेहनती युवाओं को न्याय देने की बात कही है।

बेरोजगार युवाओं ने कहा कि नवंबर 2020 में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 894 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी जिसके बाद विभाग की ओर से सितंबर 2021 में परीक्षा कराई गई थी लेकिन परिणाम घोषित होने के बाद नियुक्ति के समय भर्ती घोटाले की भेंट चढ़ गई। कुछ दिन पहले युवाओं की ओर से डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया था। इस दौरान भावेश गहतोड़ी अशोक पांडेय, मनोज गिरि, लता जोशी, मोहित बोहरा, सचिन कुंवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed