फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth of Khatima drowned in Hudi river

Champawat News: हुड्डी नदी में बहा खटीमा का युवक

Wed, 16 Aug 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 16 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Youth of Khatima drowned in Hudi river
बनबसा (चंपावत)। तीन दिन पूर्व 14 अगस्त को खटीमा से बनबसा के रास्ते कलौनिकया के पास जंगल में मशरूम और कटरुवा बीनने आए चार युवकों में से एक युवक नदी में बह गया। उसका अभी तक पता नहीं चल सका है। तीन दिनाें से पुलिस और एसडीआरफ की टीम उसकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 14 अगस्त को खटीमा (यूएस नगर) के ग्राम कुटरा निवसी चार लोग बनबसा के पश्चिमी छोर स्थित जंगल में बरसाती सब्जी बीनने आए थे। वापसी में हुड्डी नदी पार करते समय अचानक नदी में पानी बढ़ गया। एक युवक तो सकुशल नदी पार कर गया लेकिन अन्य तीन पानी में बहने लगे जिसमें दो युवक किसी तरह बच गए।
विज्ञापन

वहीं कुटरा निवासी सुनील राणा पुत्र फूल सिंह नदी के बहाव में बह गया। तब से उसका कोई पता नही चल पाया है। बनबसा, खटीमा व टनकपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी हैं। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि घटनास्थल टनकपुर और खटीमा थानाक्षेत्र की सीमा है, युवक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed