फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth injured after touching broken glass while boarding bus

Champawat News: बस में चढ़ते समय टूटे शीशा मेें हाथ लगने से युवक घायल

Wed, 20 Nov 2024 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 20 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youth injured after touching broken glass while boarding bus
टनकपुर(चंपावत)। प्रादेशिक सेना भर्ती में शामिल होने जा रहे एक युवक का बस में चढ़ते समय टूटे शीशे में हाथ में लगने से वह घायल हो गया। अस्पताल कर्मी अनूप ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे यूपी के कासंगज निवासी रितिक (18) के हाथ में गहरा घाव होने पर अस्पताल लाया गया। उसने टूटा शीशा हाथ में लगने से घाव होने की बात कही। उसका उप जिला अस्पताल में डाॅ. मानवेंद्र शुक्ला ने युवक का प्राथमिक इलाज किया।
विज्ञापन

इधर देर शाम एसपी अजय गणपति ने टनकपुर में कानून और शांति व्यवस्था का जायजा लिया और युवाओं को समझाया। युवाओं की भीड़ को नियंत्रित करते हुए सभी को बताया कि पुलिस लगातार उन्हें उनके भर्ती स्थल पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। घबराहट में कानून और शांति व्यवस्था को प्रभावित न करें।
विज्ञापन

एसपी ने भर्ती के लिए आए युवाओं को पिथौरागढ़ तक जाने के लिए आवश्यक प्रबंध करने, टनकपुर से घाट तक हाईवे पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश दिए। यहां सीओ चंपावत वंदना वर्मा, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैय्या न जा रहे भर्ती, अब सीधे घर जा रहे है, बस न मिली

चंपावत। पिथौरागढ़ जिले में चल रही सेना की भर्ती में जा रहे कई युवाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। पीलीभीत के युवाओं ने बताया कि भैय्या न जा रहे भर्ती, अब सीधे घर जा रहे हैं। हमको तो बस ही न मिली। जाना बहुत दूर है।
मंगलवार को पीलीभीत यूपी से चंपावत पहुंचे युवाओं ने बताया कि वह किसी तरह चंपावत तो पहुंच गए हैं, लेकिन अब यहां से आगे के लिए कोई साधन नहीं है। कुछ साथी तो किसी तरह पैदल आगे ही निकल गए, लेकिन उनमें इतनी हिम्मत नहीं है।
पीलीभीत के छतरी चौराहे के राम अवतार ने बताया कि वह पीलीभीत क्षेत्र के 20 युवाओं के साथ भर्ती के लिए आए थे। घर वाले मना कर रहे थे, लेकिन फिर भी आ गए। पीलीभीत से ट्रेन में टनकपुर तक पहुंचे। यहां इतनी भीड़ थी कि सड़क नजर नहीं आई।
किसी तरह मिन्नतें कर प्रति सवारी 400 रुपये देकर चंपावत पहुंचे। सारे साथी आगे पीछे हो गए। यहां आकर पता चला कि 76 किमी और आगे जाना है। अब नरेश मौर्य, गोपाल मौर्य और अन्य के साथ वापस जा रहे हैं। बताया कि उनके कई साथी ट्रकों में खड़े-खड़े सफर कर रहे हैं।
डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्रदेशों से आए युवाओं को भर्ती के लिए सीधे पिथौरागढ़ भेजना है। अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो चंपावत और लोहाघाट के रैन बसेरों में उनकी व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जाएगी।

रात में पैदल आ रहे युवाओं का सरकारी वाहन से लाए
चंपावत। टनकपुर से पिथौरागढ़ में भर्ती के लिए पैदल जा रहे युवाओं को सरकार और अन्य वाहनों से चंपावत लाया गया। सोमवार को प्रशासन के निर्देश पर कानूनगो पुष्कर नाथ गोस्वामी और पुलिस टीम ने एनएच का जायजा लिया तो 24 युवा भर्ती के लिए रात में पिथौरागढ़ पैदल जाते हुए मिले। इसके बाद युवाओं के लिए वाहन मंगाया गया और कुछ को सरकारी वाहनों से चंपावत लाया गया। जहां इनके रहने की व्यवस्था रैन बसेरे में की गई।




बस की डिग्गी में भी सवार होकर जा रहे युवक का वीडियो वायरल
टनकपुर। बेरोजगारों की फौज लगातार बढ़ रही है। भर्ती के लिए युवा एक राज्य से दूसरे राज्य की सीमा की दौड़ लगा रहे हैं। रोजगार की ललक में दूरी से उन्हें कोई मतलब नहीं है। बस कैसे करके वहां तक पहुंच जाएं। एनएच पर भर्ती के लिए रोडवेज बस की डिग्गी में जा रहे युवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बस पिथौरागढ़ डिपो की है। हालांकि इस तरह से जाने की जानकारी के चालक और परिचालक को है कि नहीं इसकी पुष्टि नहीं है। डिग्गी में सवार होकर युवक कितनी दूर तक जाने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed