फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth furious over the plight of Barakot's Pamda-Quarkoli road

बाराकोट की पम्दा-क्वांरकोली सड़क की बदहाली पर भड़के युवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth furious over the plight of Barakot's Pamda-Quarkoli road
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट की क्वांरकोली- पम्दा मोटर मार्ग की बदहाली पर क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने जन प्रतिनिधियों पर उनकी उपेक्षा का करने आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सड़क पर जल्द डामरीकरण न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना था कि लंबे समय से इस निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर सुधारीकरण करने और डामर करने की मांग की जाती रही है। ग्रामीणों की मांगों को सरकार की ओर से अनदेखा किया जा रहा है। विनोद कुमार जोशी का कहना है कि पम्दा गांव को जोड़ने वाली इस सड़क से करीब 110 परिवारों के लोग आवाजाही करते हैं। सड़क खराब होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। युवाओं ने कहा कि जन प्रतिनिधियों की ओर से उन्हें कोरे आश्वासन देकर छला जा रहा है। युवाओं ने सड़क की हालत जल्द न सुधरने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में कमल जोशी, राहुल जोशी, उमेश चंद्र जोशी, रितेश जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, रमेश चंद्र जोशी, महेश चंद्र जोशी, सौरव जोशी,नवीन चंद्र जोशी, नीरज जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed