{"_id":"687e7b8d65d4ff5d8b02aa84","slug":"youth-activities-in-district-champawat-news-c-229-1-alm1003-126858-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि और प्रेरणा हुई जागृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि और प्रेरणा हुई जागृत
Mon, 21 Jul 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा सेना छावनी स्थित केवि-एक में स्टेम सप्ताह मनाया गया। इसमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित विषयों के बारे में बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य चंदन सिंह पिलखवाल ने किया।
उद्घाटन सत्र में पीजीटी कंप्यूटर साइंस दिनेश आर्य ने स्टेम शिक्षा के महत्व, स्कूल इनोवेशन काउंसिल (एसआईसी) और कपिला कार्यक्रम पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। स्टेम सप्ताह के तहत विविध शैक्षणिक और रोचक गतिविधियों का संचालन विज्ञान और गणित संकाय के शिक्षकों ने प्रस्तुत किया। शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार ने संचालन किया। भुवन पुरोहित ने अंतरिक्ष मिशन एवं भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों पर विचार प्रकट किए। स्कूल में 14 से 20 जुलाई तक सप्ताह भर चले कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं, कार्यशाला, पोस्टर प्रस्तुति, मॉडल प्रदर्शनी और समूह चर्चाएं आयोजित हुईं। बच्चों ने सक्रिय सहभागिता के माध्यम से स्टेम विषयों में अपनी अभिरुचि प्रदर्शित की। इस महत्वपूर्ण आयोजन में शिक्षक पूनम, एनपी शुक्ला, दीपक जोशी का सहयोग सराहनीय रहा। संवाद