{"_id":"5753260d4f1c1b2a46108bc3","slug":"youngsters-will-be-three-month-computer-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को दिया जाएगा तीन माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को दिया जाएगा तीन माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पाटी (चंपावत)।
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर
- फोटो : मदन बिष्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 18 से 35 वर्ष के युवाओं को कंप्यूटर का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देने का जिम्मा सेरविन स्वयंसेवी संस्था को सौंपा गया है। सेरविन की प्रदेश प्रभारी कल्पना बोरा का कहना है कि इस योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों को तीन माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षण की समाप्ति के बाद उन्हें सरकारी मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र मिलेगा। उन्होंने प्रशिक्षण लेने के इच्छुक लोगों से हाईस्कूल प्रमाणपत्र की छायाप्रति, जाति, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति समेत पासपोर्ट साइज की चार फोटो के साथ जय मां देवीधुरा दीपक इंस्टीट्यूट देवीधुरा में रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।
विज्ञापन