फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Young man trapped in the rock to Bartoli

भारतोली के पास चट्टान में युवक फंसा

Sun, 08 Jan 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sun, 08 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Young man trapped in the rock to Bartoli
ग्वीनाड़ा में इसी चटटान में फंसा हरीश। - फोटो : अमर उजाला
 बाराकोट विकासखंड के ग्वीनाड़ा का एक युवक भारतोली के पास चट्टान में फंस गया। पुलिस और आपदा राहत की टीम उसे सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू में जुट गई हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक निकाला नहीं जा सका था। युवक चट्टान पर शिलाजीत निकालने गया था।
विज्ञापन


लोहाघाट के थानाध्यक्ष डीएल वर्मा का कहना है कि यहां से करीब 19 किमी दूर तल्ली ग्वीनाड़ा गांव का हरीश चंद्र (26) पुत्र बालादत्त भारतोली के पास पहाड़ी में शिलाजीत निकालने गया हुआ था। पहाड़ी के पास की संकरी चट्टान में युवक फंस गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान केशव दत्त तिवारी का कहना है कि रविवार करीब दो बजे हरीश किसी को सूचना दिए बगैर भारतोली के पास रोलिया कांठा चिल्ल घोल नामक चट्टान में शिलाजीत निकालने के लिए गया। प्रधान का कहना है कि 20 साल पहले गांव की महिलाएं इस पहाड़ी से शिलाजीत निकाला करती थी, तब से कोई इस पहाड़ी पर नहीं गया। ऐसे में हरीश वहां कैसे पहुंचा, यह भी बड़ा सवाल है। प्रधान ने बताया कि हरीश ने अपने मोबाइल से ग्रामीणों को पहाड़ी पर फंसने की जानकारी दी। इसके बाद ही ग्रामीणों ने पुलिस और आपदा टीम को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंसे युवक को बचाने के लिए चंपावत से एडीएम हेमंत वर्मा, जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय के अलावा पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके को रवाना हुई। रेस्क्यू टीम राहत में जुटी है। अलबता खबर लिखे जाने तक युवक को निकाला नहीं जा सका था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed