फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   You will get rid of gas cylinders, stoves will be lit from gas pipeline

Champawat News: गैस सिलिंडर से मिलेगा छुटकारा, गैस पाइप लाइन से जलेंगे चूल्हे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
You will get rid of gas cylinders, stoves will be lit from gas pipeline
टनकपुर (चंपावत)। केंद्र की पाइप लाइन नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड की ओर से टनकपुर नगर में भी पाइप लाइन गैस कनेक्शन की सौगात जल्द मिलने लगेगी। इसके लिए तीन वर्ष में 8000 कनेक्शन का लक्ष्य रखा गया है। घरों में सीधे पाइप लाइन से गैस मिलते ही सिलिंडर से छुटकारा मिलने लगेगा।
विज्ञापन

कार्यदायी ठेकेदार कंपनी की प्रतिनिधि प्रतिष्ठा कंस्ट्रक्शन के शुभम चौधरी ने बताया कि प्रथम चरण में पाइप लाइन बिछाकर 400 कनेक्शन के लिए 4.50 करोड़ रुपये से कार्य के लिए सर्वे शुरु कर दिया है। तीन माह में प्रथम चरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसमें कार्की फार्म के आसपास के क्षेत्र में सर्वे किया जा रहा है। गैसोनेट कंपनी को टनकपुर समेत छह स्थानों में पाइप लाइन बिछाने का ठेका मिला है। इसमें टनकपुर नगर में पहले चरण में 400 कनेक्शन के लिए पाइप लाइन बिछाने आदि के लिए सर्वे दो दिन से जारी है।
विज्ञापन

सप्ताह भर में सर्वे का कार्य पूरा होते ही पाइप लाइन बिछाने आदि का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गैसोनेट कंपनी की ओर से पाइप लाइन बिछाने और घर-घर पाइप लाइन से गैस आपूर्ति का कार्य किया जाएगा। अलग-अलग चरण में तीन वर्ष में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इससे घरेलू गैस सीधे घरों में पाइप लाइन से मिलेगी। महानगर की तर्ज पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा में जल्द पाइपलाइन से घरों में गैस की सुविधा मिलने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed