फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Yoga will be mendatory in welness centters.

सूबे के हर वेलनेस सेंटर में कराएंगे योग : डॉ. रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Yoga will be mendatory in welness centters.
चंपावत में पत्रकारों से बात करते स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उत्तराखंड के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों के अस्पतालों की खामियों को 100 दिन के भीतर दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यहां पत्रकार वार्ता में शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहाड़ के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए विशेष सुविधा दी जा रही है। दवाओं से लेकर विभिन्न जांचों की निशुल्क व्यवस्था किए जाने से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा जगा है। इसी वजह से ओपीडी 25 हजार से बढ़कर 35 हजार हो गई है। सूबे में एएनएम, नर्स, लैब तकनीशियन के पद भरे जा रहे हैं। कोविड काल में रखे गए दो हजार वार्डब्वायों को फिर से काम पर रखा जा रहा है। प्रदेश के 1400 वेलनेस सेंटरों में आने वाले लोगों को एक घंटे का योग का अभ्यास कराया जाएगा। इसके लिए नियुक्त किए जाने वाले योग प्रशिक्षकों को 250 रुपये प्रति पीरियड दिया जाएगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर विकासखंड में दस-दस नशामुक्त कैंपस बनाए जाएंगे। इसमें जागरूकता अभियान से लेकर नशे से दूर रहने के टिप्स दिए जाएंगे। 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस पर शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्राम्य विकास विभाग पांच लाख लोगों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई जाएगी। तंबाकू के सेवन में कमी करने से कैंसर के रोग को 90 प्रतिशत तक कम किए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्तायुक्त शिक्षा के अलावा स्कूलों में भारतीय ज्ञान आधारित परंपरा को भी शिक्षा से जोड़ा जाएगा। चुनाव प्रचार के लिए तल्लादेश जाने से पूर्व डॉ. रावत ने कहा कि चंपावत मुख्यमंत्री उपचुनाव में रिकार्ड मतों से विजयी होंगे। उनकी जीत से इस क्षेत्र में विकास की लंबी लाइन खिंचेगी। कांग्रेस ने उपचुनाव से पहले ही समर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed