फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   World will return home today

जगत आज स्वदेश लौटेगा

Thu, 02 Feb 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Thu, 02 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
World will return home today
चुनरी मनोरथ - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। वीजा अवधि खत्म होने के बाद मलयेशिया में बंधक के तौर पर रह रहे लोहाघाट के युवक जगत सिंह की शुक्रवार को सकुशल स्वदेश वापसी हो जाएगी। जगत सिंह को बचाने के लिए परिजनों, मित्रों के साथ ही जिला प्रशासन की पहल रंग लाई है। जगत के लिए अस्थायी वीजा तैयार करने के साथ ही इमरजेंसी सर्टिफिकेट के जरिए भारत भेजा जा रहा है। वह शुक्रवार को कुआलालमपुर के मेलिंडो एयर फ्लाइट से नई दिल्ली पहुंचेगा।

विज्ञापन


लोहाघाट के हथरंगिया निवासी जगत सिंह तीन साल पहले आजीविका की तलाश में मलयेशिया गया था। उसका पासपोर्ट, वीजा की अवधि 19 जनवरी को समाप्त हो गई थी। इसके बाद जगत सिंह जिस होटल में काम करता था, उसके मालिक ने उसका पासपोर्ट, वीजा जब्त कर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद जगत ने किसी तरह से होटल मालिक के चंगुल से मुक्त होकर भारतीय दूतावास में संपर्क किया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिजनों को बंधक बनाए जाने की जानकारी दी, जिसके तत्काल बाद जिला प्रशासन की ओर से विदेश मंत्रालय, मलयेशिया सरकार को मेल भेजा गया। यही नहीं गुजरात में एक कंपनी के एचआर जगत सिंह के मित्र नवीन सिंह भंडारी ने भी ट्वीट के माध्यम से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जानकारी दी थी, जिसके बाद से लगातार भारत सरकार मलयेशिया के संपर्क में थी। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि जगत को भारत आने वाली पहली फ्लाइट से भेजा जा रहा है। जगत के लौटने की खबर से परिजनों में खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed