{"_id":"6274218bb5e2781ef51b66f7","slug":"work-will-be-in-progress-champawat-news-hld4616871102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो निर्माण कार्य चल रहे हैं वे जारी रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो निर्माण कार्य चल रहे हैं वे जारी रहेंगे
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में नोडल अधिकारियों की बैठक लेते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नरेद्र सिंह भंडारी ने विधानसभा उप चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए तैनात सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव में उन्हें जो भी जिम्मेदारियां और दायित्व दिए गए हैं, उसे पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शी ढंग से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में निर्माण कार्य पूर्व से ही गतिमान हैं, वह जारी रहेंगे तथा जिन कार्यों का अभी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उनमें कार्य आदर्श आचार संहिता के बाद प्रारंभ कराया जाए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कंट्रोल रूम में 24 घंटे कार्मिकों की तैनाती रहेगी। वे 1950 ट्रोल फ्री नंबर पर आने वाले प्रत्येक काल का विवरण पंजिका में दर्ज करते हुए आवश्यक कार्य करेंगे। जिन भी कर्मचारियों को बूस्टर डोज नहीं लगी हैं वह बूस्टर डोज लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम हेमंत वर्मा, रिटर्निंग अधिकारी हिमांशु कफल्टिश्स, एसडीएम अनिल चन्याल, रिंकू बिष्ट, डिप्टी कलेक्टर मनीष बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।