{"_id":"681274eef6b7e3977803599c","slug":"work-on-multi-storey-parking-started-in-barakot-champawat-news-c-229-1-shld1019-123353-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बाराकोट में बहुमंजिला पार्किंग का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बाराकोट में बहुमंजिला पार्किंग का कार्य शुरू
Thu, 01 May 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 01 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
बाराकोट में पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य शुरू होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी तथा विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का आभार जताया। बुधवार को कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाराकोट बाजार में दो मंजिला कार पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई।
ब्लाॅक अध्यक्ष ने बताया कि विधायक अधिकारी के प्रयास से बाराकोट में कार पार्किंग और हॉल निर्माण का काम शुरू हो गया है, जिसे सीएनडीएस विभाग कर रहा है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मेनेजर जीसी पंत ने बताया कि 366.39 लाख रुपये की लागत से पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें भूतल में कार पार्किंग, प्रथम तल में बाइक पार्किंग और द्वितीय तल में बहुउद्देशीय सभागार का निर्माण किया जाएगा, इसका निर्माण कार्य 12 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर शंकर सिंह बोहरा, महेश सिंह अधिकारी, नारायण राम, महेश राम, त्रिलोक सिंह, दयाल सिंह, कुंदन सिंह, भगवान राम, नारायण सिंह, शंकर पंत आदि मौजूद रहे।
फोटो: 30सीपीटी14पी