फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Work is being done towards making Champawat the leading district of the country: CM

Champawat News: चंपावत को देश का अग्रणी जिला बनाने की दिशा में हो रहा कामः सीएम

Sun, 18 Aug 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 18 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Work is being done towards making Champawat the leading district of the country: CM
चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमोड़ी में रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान 39 करोड़ से अधिक की 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। रक्षाबंधन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आईं महिलाओं ने सीएम को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। सीएम ने कहा कि माताओं और बहनों के आशीर्वाद से चंपावत को देश का अग्रणी जिला बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को अमोड़ी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि रक्षाबंधन कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आईं बहनों का मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं। आपने मुझे अपने भाई के रूप में इतना स्नेह दिया। यह त्योहार भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व का पर्व भी है। सीएम ने महिलाओं, बहनों को उनकी रक्षा करने के साथ ही उनके हितों के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनने का कार्य सरकार युद्ध स्तर पर कर रही है। इससे पूर्व सीएम ने आपदा उपकरण से तीन बुलेट मोटरसाइकिल व खनन न्यास निधि से 108 की तर्ज पर एक वेटनरी मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पालबिलौना क्षेत्र की हजारों महिलाएं सीएम को सुनने पहुंचीं थीं। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विनीत फर्त्याल, सुमनलता, नीता ढेक, मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, दीपा जोशी, हेमा जोशी, सुंदर बोरा, खीमानंद भट्ट, गोविंद सामंत, मुकेश महराना, शंकर दत्त पांडे, कृष्णा जोशी, लालमणि भट्ट, बालम सिंह, डीएम नवनीत पांडे, एसपी अजय गणपति, सीडीओ संजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. देवेश कुमार, सीओ वंदना वर्मा आदि मौजूद रहे।

--------
2025 तक डेढ़ लाख बहनों को लखपति बनाएंगे

सीएम ने कहा कि 2025 तक डेढ़ लाख बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का आरक्षण दे रही है। महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए राज्य में महिला सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू की गई है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान एवं कल्याण के लिए संकल्पित है।
---

जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कइयों ने बांधी राखी
सीएम को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, चंपावत ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, रेनू देवी, दीपा जोशी, किरण बोहरा, नेहा चौहान सहित अन्य महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांध कर उनकी दीर्घायु की कामना की।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण की दिशा में हो रहा कार्य
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनेक कार्य हो रहे हैं। देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया। चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण, सफल लैंडिंग पर पूरे विश्व ने भारत का लोहा माना हैं। इसमें माताओं और बहनों का विशेष योगदान है। प्रधानमंत्री की ओर से चलाई जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा मकसद अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी मुख्यधारा में जोड़ना है।

---
सीएम को देखने का उत्साह

मौसम खराब होने के कारण टनकपुर से सीएम को सड़क मार्ग से कार से आना पड़ा। इसके बाद भी लोगों में सीएम को देखने का उत्साह दिखाई दिया। सीएम ने भी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और बच्चों पर फूल डालकर उन्हें पुचकारा। सीएम ने महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर एक आम आदमी की तरह फोटो खिचवाई। क्षेत्र की महिलाओं और बहनों ने सीएम को खूब दुलारा।
-------

अमोड़ी में की ये घोषणाएं
-राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी सहित पाल बिलौन क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य

- बेलखेत में झूला पुल का निर्माण
- टनकपुर स्टेडियम का नाम स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी के नाम पर करने

- अमोड़ी खटोली सड़क का नाम शहीद स्वर्गीय कमांडो नवीन सिंह बिष्ट के नाम करने
----

महिलाओं को किया सम्मानित
रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने जनपद में बेहतर कार्य कर रहीं महिलाओं को सम्मानित किया। अमोड़ी में उद्योग विभाग की संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों विजय प्रकाश को 10 लाख, प्रिया आर्य 9.50 लाख, दुधारू पशु गाय पालन के लिए अमोड़ी की दीपा देवी, जसुली देवी, प्रीति भट्ट, स्वांला की देवकी देवी, मीना देवी को मध्यकालीन ऋण के तहत एक–एक लाख रुपये के चेक वितरित किए। सीएम ने मत्स्य विभाग की गठित मत्स्य जीवी सहकारी समिति मत्स्य जीवी सहकारी समिति बाजरीकोट, काली कुमाऊं मत्स्य जीवी सहकारी समिति, गंगनाथ बाबा मत्स्य जीवी सहकारी समिति, मत्स्य जीवी सहकारी समिति मंगोली को एनसीडीसी के माध्यम से पांच–पांच लाख रुपये ऋण बाटा।

महिला विकास संकुल संघ खर्ककार्की के तहत मूल्य श्रृंखला के आधार पर चयनित व्यवसाय संचालन और आजीविका संवर्धन के लिए रीप के सहयोग से 5.65 लाख रुपये की परियोजना सहयोग राशि अमोड़ी की तुलसी देवी को प्रदान की गई। इस अवसर पर पशुपालन विभाग की लाभार्थी महिलाओं नौलापानी की दीपा देवी, गौरा देवी, हेती देवी को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व इससे पूर्व सीएम ने महाविद्यालय परिसर अमोड़ी टरमेलिया मैटालिका का पौधा रोपा।

----

एडवेंचर पार्क का होगा निर्माण
चंपावत में 50 लाख की लागत से एडवेंचर पार्क का निर्माण किया जाएगा। रामलीला मंच दुबचौड़ा निर्माण 91.89 लाख से होगा। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विधानसभा क्षेत्र चंपावत में पंचमुखी गौशाला धाम बनाने के काम को स्थाई रूप दिया जाएगा और सरकारी एवं गैर सरकारी माध्यमों से 146.86 लाख से काम किया जाएगा। वहीं बनबसा के निकट भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना 31 लाख से की जाएगी।

इन कार्यों का किया लोकार्पण
- सुखीढांग–डांडा मीनार मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण और सुधारीकरण कार्य, लागत 307.04 लाख रुपये

- सूखीढांग–डांडा मीनार मोटर मार्ग के किमी छह से किमी 29.85 का पुनर्निर्माण, डामरीकरण, 1783.33 लाख
- थ्वालखेड़ा रेट्रो पंपिंग पेयजल योजना, 60.91 लाख

- अमिया थपलियालखेड़ा रेट्रो पंपिंग पेयजल योजना, 56.66 लाख
-ग्राम तरकुली से टनकपुर जौलजीबी मार्ग तक मिलान का शेष कार्य (प्रथम चरण), 47.79 लाख

- ग्राम तरकुली से टनकपुर जौलजीबी मार्ग तक मिलान का कार्य शेष कार्य (द्वितीय चरण), 47.74 लाख
-पंचायत भवन निर्माण सिमलटा- 20 लाख

-सुयालखर्क (रेट्रो) पेयजल योजना- 70.31 लाख

- पोथ सोलर पंपिंग पेयजल योजना- 51.93 लाख
इन कार्यों का किया शिलान्यास

-राजकीय प्राथमिक विद्यालय भजनपुर के भवन का पुनर्निर्माण, 74.50 लाख

-घटोत्कच मंदिर परिसर में चहारदीवारी, दो कक्षों का निर्माण और मंदिर का सौंदर्यीकरण, 189.60 लाख
-आबकारी विभाग के अनावासीय भवन के भवन का निर्माण, 118.13 लाख

-कलक्ट्रेट चंपावत का कुमाऊंनी शैली में पुनर्निर्माण, 109.30 लाख
- राउमावि गोली में साइंस लैब और कंप्यूटर कक्ष का निर्माण, 44.07 लाख

- ब्यानधूरा मंदिर पेयजल योजना, 358.15 लाख
-चंपावत–खेतीखान मोटर मार्ग पर ट्रैक रूट निर्माण, 99.45 लाख

-टनकपुर के ग्राम सभा बस्तिया के आंतरिक मार्ग में इंटर लॉकिंग टाइल्स सुधारीकरण, 57.77 लाख
-मानेश्वर–चौड़ाराजपुरा मोटर मार्ग के किमी दो से राधास्वामी मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य, 35.15 लाख

-----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed