फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Work Complite of All Weather Road,

बारहमासी सड़क पर धौन में साइड वैली सड़क तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Work Complite of All Weather Road,
चंपावत में धौन के समीप बारहमासी सड़क में वैली साइड सड़क का काम हुआ पूरा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर से पिथौरागढ़ तक निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में धौन के पास साइड वैली सड़क बनाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन

इस स्थान पर सड़क संकरी होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से सड़क के दोनों ओर भारी भरकम मशीनों के जरिये साइड वैली सड़क बनाने का निर्णय लिया गया था।
इसके बाद करीब छह माह की अवधि में साइड वैली का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब इस स्थान पर जल्द ही डामरीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा।
बारहमासी सड़क में टनकपुर से चंपावत के मुडियानी तक कटिंग और डामरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। केवल चल्थी पुल के पास और धौन में साइड वैली सड़क का निर्माण होना शेष है।
विज्ञापन

धौन में सड़क निर्माण का कार्य करा रही आरजीबीएल कंपनी ने निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कुछ समय के लिए युद्धस्तर पर राजमार्ग पर रोजाना एक से दो घंटे तक यातायात बंद रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के ईई एलडी मथेला के अनुसार धौन में बड़ी क्रेनों के माध्यम से चैनल बिछाने के साथ ही साइड वैली सड़क का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही इस स्थान पर अवशेष कार्यों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed