{"_id":"68bc777bc8b0570e18075857","slug":"womens-sports-college-will-be-built-in-chhamniya-at-a-cost-of-256-crores-champawat-news-c-229-1-shld1019-128979-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: छमनियां में 256 करोड़ की लागत से बनेगा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: छमनियां में 256 करोड़ की लागत से बनेगा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज
Sat, 06 Sep 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के छमनियां में निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण करते खेल एवं युवा कल्याण स
लोहाघाट (चंपावत)। खेल एवं जिला युवा कल्याण विभाग के सचिव अमित कुमार सिन्हा ने शनिवार को लोहाघाट के छमनियां में निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया। सचिव ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय से कार्य करने के निर्देश दिए।
छमनियां में 256 करोड़ की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान खेल एवं जिला युवा कल्याण विभाग के सचिव ने बताया कि देहरादून और पिथौरागढ़ के बाद अब चंपावत में उत्तराखंड का तीसरा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बनने जा रहा है। यह न केवल महिला खिलाड़ियों को गोल्ड मेडलिस्ट बनाने में मदद करेगा बल्कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि यह कॉलेज केवल चंपावत ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की महिला खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा। सचिव ने कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास और निर्माण निगम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डेढ़ साल के अंदर प्रथम चरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने सिन्थेटिक ट्रैक का भी निरीक्षण कर पूरे मानकों व उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीएम मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति, एसडीएम नीतू डांगर, डीएसओ चंदन सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत आदि मौजूद रहे।
--
बेहतर खिलाड़ी तैयार करने के लिए आधुनिक खेल उपकरण जरूरी : सिन्हा
विशेष प्रमुख सचिव खेल ने स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम में परखीं व्यवस्थाएं
पिथौरागढ़। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि बेहतर खिलाड़ी तैयार करने के लिए आधुनिक खेल उपकरणों का इस्तेमाल होना भी जरूरी है। खिलाड़ियों को उच्च कोटि की सुविधाएं मिलें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विशेष प्रमुख सचिव शनिवार ने स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम में व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने स्पोर्ट्स कॉलेज के बहुद्देशीय हॉल में फ्लोर मैटिंग करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षकों और छात्रावास की बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं भी जानीं। इसके बाद उन्होंने स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन एथलेटिक्स ट्रैक और छात्रावास के लिए चयनित भूमि का भी जायजा लिया। वहां प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, एसपी रेखा यादव, प्रताप सिंह, देवी चंद, राजेंद्र सिंह जेठी, जनार्दन वल्दिया, मनोज कुमार पुनेठा आदि थे। संवाद