फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   women will get employment

पूर्णागिरि धाम से अब महिलाओं को भी मिलेगा रोजगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
women will get employment
पूर्णागिरि धाम में थर्टी फर्स्ट मेले की तैयारी को लेकर बैठक में उपस्थित अधिकारी, मंदिर समिति के प - फोटो : TANAKPUR
मां पूर्णागिरि धाम में अब भंडारों का आयोजन स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से होगा। प्रसाद भी स्थानीय स्तर पर ही महिला समूहों की ओर से तैयार किया जाएगा ताकि महिलाओं को रोजगार मिले। थर्टी फर्स्ट के मेले की तैयारी को लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती की मौजूदगी में भैरव मंदिर में हुई बैठक में थर्टी फर्स्ट के मेले की तैयारी को लेकर विचार-मंथन कर व्यवस्थाओं की रणनीति तय की गई है। एसडीएम नेे कहा कि धाम क्षेत्र में लगने वाले भंडारे स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आयोजित होंगे ताकि महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ भंडारे में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री शुद्धता के साथ तैयार हो।
विज्ञापन

लोनिवि को मेले से पूर्व ठुलीगाड़-भैरव मंदिर मोटर मार्ग की दशा सुधारने, ऊर्जा निगम को बिजली आपूर्ति नियमित रूप से सुचारु रखने और जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को हुड़दंग मचाने वालों पर नजर रखने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर समिति ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त फोर्स तैनात किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत के प्रभारी एएमए भगवत पाटनी, ठुनीगाड़ चौकी इंजार्च लक्ष्मण सिंह, जेई लोनिवि प्रकाश भट्ट, जेई विद्युत जितेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक भरत सिंह राणा, जेई जल संस्थान बीएस कुवार्बी, मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव गिरीश पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय, मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी, रमेश तिवारी, नेत्र बल्लभ तिवारी, पूरन पांडेय, मनोज पांडेय, सुरेश तिवारी समेत काफी संख्या में पुजारी और व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed