{"_id":"69bc364f18de5f021e0c7383","slug":"women-of-himveer-family-learned-the-tricks-of-yoga-champawat-news-c-229-1-shld1019-136938-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हिमवीर परिवार की महिलाओं ने सीखे योग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हिमवीर परिवार की महिलाओं ने सीखे योग के गुर
Thu, 19 Mar 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में हिमवीर वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई। अनुराधा सिंह चीफ पैट्रन हावा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में योग एवं जुम्बा का आयोजन किया गया। इसमें हिमवीर परिवारों की महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चीफ पैट्रन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उन्हें फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। यदि परिवार की महिलाएं फिट और स्वस्थ रहेगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। इस प्रकार के कार्यक्रम से फिट इंडिया को भी बढ़ावा दिया गया और सभी को नियमित व्यायाम और योग करने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन