फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women in turn keeping guard

पाटी में बारी-बारी से पहरा दे रहीं महिलाएं

Wed, 05 Apr 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)। Updated Wed, 05 Apr 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
Women in turn keeping guard
पाटी के न्यूकालौनी में शराब की दुकान के विरोध में पहरा देती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हाइवे के किनारे से शराब की दुकानें हटाए जाने के निर्देश के चार दिन बाद भी महिलाओं के भारी विरोध के चलते पाटी में शराब की दुकान नहीं खुल पाई है। न्यू कालोनी में शराब की दुकान शिफ्ट करने की सुगबुगाहट के चलते महिलाओं ने शराब की दुकान का विरोध शुरू कर दिया। महिलाएं शराब की दुकान न खुलने देने के लिए बारी-बारी से पहरा दे रहीं हैं।

 आंदोलन की अगुवाई कर रही मंजू गहतोड़ी ने कहा कि अगर राजस्व के नाम पर सरकार शराब की दुकान को आबादी क्षेत्र में खोलने पर आमादा है, तो उसे शिक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देना चाहिए। समाजसेवी पार्वती भट्ट ने कहा कि शराब की दुकानें केंद्र सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजना के लिए चुनौती है।
विज्ञापन


लोगों ने शराब की दुकान को शिफ्ट कर बेटियों की सुरक्षा एवं शिक्षा सुलभ कराने की मांग की। मंगलवार को भी महिलाओं ने पूनाकोट मार्ग से लेकर छतरिदयार, तहसील चैराहा, मल्ली बाजार, न्यू कालोनी सहित कई स्थानों में गश्त की। पहरा देने वालों में लक्ष्मी देवी, हीरा देवी, सुनीता देवी, दीपा देवी, हरी देवी, पार्वती भट्ट, मंजू गहतोड़ी, लक्ष्मी बिनवाल, सावित्री भट्ट, लता लडवाल, नेहा जोशी आदि महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed