Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women died in Suspicious circumstances

चौखुटिया निवासी महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 09 May 2019 10:55 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 09 May 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Women died in Suspicious circumstances
अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी के साथ ममता का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मूलरूप से चौखुटिया (अल्मोड़ा) निवासी महिला की यहां विचई गांव में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति और पुलिस इसे जहर खाकर आत्महत्या बता रही है लेकिन मृतका के शरीर पर चोट के निशान से हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

विज्ञापन

अल्मोड़ा के नौगांव तड़ागताल निवासी हरीश सिंह रावत यहां विचई गांव में पत्नी ममता (25) और दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहकर एक निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर की चौकीदारी करता है। बुधवार को हरीश और ममता के नहीं दिखाई देने पर आसपास के लोगों ने देर शाम उसके घर जाकर देखा तो ममता कमरे में मृत पड़ी थी, जबकि हरीश घर पर नहीं था।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सीओ नरेश चंद और कोतवाल चंद्रमोहन सिंह फोनकर हरीश को बुलाया। पूछताछ करने पर हरीश ने पत्नी के जहर खाकर आत्महत्या करने का अंदेशा जताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के माता-पिता को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मृतका के पिता धन सिंह अपने ग्राम प्रधान गंगा सिंह को साथ लेकर पहुंचे। इसके बाद संयुक्त चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। डॉ. घनश्याम तिवारी के मुताबिक मृतका के शरीर में चोट के निशान थे, लेकिन उन्होंने मौत की स्पष्ट वजह फिलहाल नहीं बताई। कहा कि पोस्टमार्टम के मिले तथ्यों का अध्ययन किया जा रहा है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। 

पिता बोले- दहेज के लिए मारा मेरी बेटी को
ममता के पिता गंगा सिंह ने कहा कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि करीब छह साल पहले उन्होंने हरीश से ममता की शादी की थी। शादी के दो माह बाद ही ममता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। पिता के अनुसार ममता ने कई बार उन्हें बताया कि अक्सर हरीश शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। दो बेटियां पैदा होने और बेटा पैदा न होने के लिए भी उसे प्रताड़ित करता था। पिता गंगा सिंह का कहना है कि शरीर में चोट के निशान से साफ है कि उसकी हत्या की गई है। अंतिम संस्कार के बाद दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

आत्महत्या और हत्या में उलझा ममता की मौत का मामला
टनकपुर। विचई गांव में मूलरूप से चौखुटिया (अल्मोड़ा) निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ गया है। पति और पुलिस भले ही जहर खाकर आत्महत्या की कह रहे हों, लेकिन घटना स्थल के हालात और मृतका के शरीर में चोट के निशान उसकी संदिग्ध मौत की ओर इशारा कर रहे हैं।  पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के पैनल ने भी ममता के शरीर में चोट के निशान की पुष्टि की है। डा. घनश्याम तिवारी का कहना है कि मृतका के पेट में खाना पचा नहीं था, जिससे लगता है कि खाना खाने के आधे घंटे पहले ही उसकी मौत हुई है। पेट से किसी तरह के जहर की गंध भी नहीं आ रही थी। घटना के ये सारे तथ्य ममता की मौत को संदिग्ध बना रहे हैं। 

मां के शव के पास बिलख रही थीं बेटियां
पड़ोसियों के मुताबिक घर दो दिन से हरीश और उसकी पत्नी घर से बाहर दिखाई नहीं दे रहे थे। घर के बल्ब भी दिनभर जले रहे। शाम को पड़ोसी नरेश चंद ने वहां जाकर देखा तो घर के अंदर ममता मृत पड़ी थी और उसकी दो मासूम बेटियां रो रही थी। मृतक ममता की दायीं आंख और बाये हाथ में चोट लगी थी और नाक से खून बह रहा था। कमरे की खिड़की का एक पलड़ा भी टूटा पड़ा था। 


पापा ने मम्मी को पहले जूते से फिर डंडे से मारा 
मृतका ममता की चार साल की मासूम बेटी प्रिया की मानें तो पति हरीश ने मृतका ममता की पिटाई की थी। प्रिया ने रोते हुए बताया कि पापा ने मम्मी को पहले जूते से और फिर डंडे से मारा। यह जांच का विषय है कि पति के मारने से ममता की मौत हुई है या फिर पिटाई क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह का कहना है कि फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज कराने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed