फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women died in Banbasa

मां पूर्णागिरि के दर्शन को आई हरदोई  की महिला को बस ने कुचला, मौत

Thu, 04 Apr 2019 11:09 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो   बनबसा/टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो   बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 04 Apr 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women died in Banbasa
हादसे में पत्नी की मौत पर अस्पताल में गमगीन हाल बैठा मृतका का पति मन्ना और उसके रिश्तेदार। - फोटो : अमर उजाला

पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं को लेकर आई बस के चालक ने हरदोई की महिला श्रद्धालु को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

विज्ञापन


हरदोई जिले के सरिया परसपुर निवासी राजवती (58) पत्नी मन्ना परिवार के साथ चार्टर्ड बस (यूपी 30 टी/2493) से मां पूर्णागिरि के दर्शन को आई थी। दर्शन कर लौटने के बाद बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए नेपाल जाने के लिए बुधवार रात वह बनबसा पहुंचे। राजवती और उसका परिवार रात में केनाल परिसर में वाहन पार्किंग में खड़ी चार्टर्ड बस के आगे सोया था।
विज्ञापन


सुबह करीब सवा छह बजे बस के चालक ने बस स्टार्ट कर आगे बढ़ा दी। बस के अगले पहिये की चपेट में आने से राजवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद परिजन उसे तुरंत संयुक्त चिकित्सालय ले गए,  लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत गई। राजवती अपने पति और बच्चों के साथ इसी बस से मां पूर्णागिरि के दर्शन को आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया फिलहाल महिला के परिजनों ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। तहरीर देने पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed