फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women demonstrated to get rid of monkeys

Champawat News: महिलाओं ने बंदरों से निजात दिलाने के लिए किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrated to get rid of monkeys
लोहाघाट तहसील में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग करती बिशुंग क्षेत्र की महिलाएं। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। बिशुंग क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। इस समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर बिशुंग के मल्लाढेक की महिलाओं ने बबीता ढेक के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बिशुंग क्षेत्र में बंदर सब्जी, गेहूं, मटर, लहसुन सहित अन्य फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों से निजात दिलाने के लिए कई बार वन विभाग और प्रशासन से गुहार भी लगाई मगर बेअसर रही।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि बंदरों से स्कूल आते-जाते बच्चों को भी खतरा बना हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में मीना देवी, मंजू देवी, दीपा देवी, कविता देवी, निकिता, महेश्वरी देवी, ममता देवी, निर्मला देवी, सावित्री देवी, शांति देवी आदि शामिल थे। वहीं वन विभाग का कहना है कि बंदरों से निजात दिलाने के जल्द प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed