फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women Congress workers burnt effigy of Chief Minister

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Women Congress workers burnt effigy of Chief Minister
लोहाघाट में सीएम तीरथ सिंह रावत का पुतला फूंकती महिल कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ओर से महिलाओं के कपड़ों को लेकर की गई टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित महिलाओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शनिवार को लोनिवि के विश्राम गृह में नवीन मुरारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिलाओं का कहना था कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं के फटी जींस पहनने पर की गई टिप्पणी महिलाओं का अपमान है। कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई को कम करने का प्रयास करते तो पर्वतीय क्षेत्रों से युवाओं का पलायन कम होता। बाद में महिलाओं ने लोनिवि विश्राम गृह से वीर कालू सिंह माहरा चौक तक जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री को पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस मौके पर सुशीला बोहरा, निर्मला गहतोड़ी, कमला तलनियां, दीपा चतुर्वेदी, जानकी चतुर्वेदी, नीमा ओली, खीमा जोशी, रीता ओली, गीता ओली, मोनू, बसंती देवी, भगवती गहतोड़ी, प्रेमा ओली, मोहनी देवी, भुवन चौबे, बबीता देवी, माया पांडेय, बसंती देवी, रेवती देवी, सावित्री चतुर्वेदी, जसी देवी, सुनीता देवी, बबीता सक्टा, पुष्पा सक्टा, जानकी देवी, रेनू देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed