फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   wildfire uttarakhand: Women are extinguishing fire in forests by forming organizations

उत्तराखंड : महिलाएं संगठन बनाकर बुझा रहीं हैं जंगलों में लगी आग, वन विभाग ने भी सराहा

Sat, 10 Apr 2021 02:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 10 Apr 2021 02:26 PM IST
सार

महिलाएं न केवल वनों में लगी आग बुझाने में सहयोग कर रही हैं, बल्कि लोगों को जागरूक करने में भी वन विभाग का पूरा साथ दे रही हैं।

विज्ञापन
wildfire uttarakhand: Women are extinguishing fire in forests by forming organizations
चंपावत वन प्रभाग के छीड़ा वीट में आग बुझाने में सहयोग करती महिलाएं। - फोटो : CHAMPAWAT

विस्तार

चंपावत जिले में जंगलों की आग को बुझाने के लिए अब वन विभाग को महिला शक्ति का भी साथ मिल रहा है। चंपावत वन प्रभाग के काली कुमाऊं रेंज के पश्चिमी छीड़ा बीट के तड़ाग और मिरतोली गांव की महिलाओं ने वनों को आग से बचाने के लिए अपना एक संगठन तैयार किया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड : कोटद्वार में देर रात कॉलेज तक पहुंची जंगलों की आग, खाक हुए चार कमरे, तस्वीरें
विज्ञापन


महिलाएं न केवल वनों में लगी आग बुझाने में सहयोग कर रही हैं, बल्कि लोगों को जागरूक करने में भी वन विभाग का पूरा साथ दे रहीं हैं। बीते दिनों में वन पंचायत में बने रास्तों में पिरुल की सफाई हो या फिर आग लगने पर कंट्रोल करने के लिए फायर लाइन बनाने का काम हो, ये महिलाएं हर जगह वन विभाग को सहयोग कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में हो रही वनाग्नि की घटनाओं को लेकर भी इन महिलाओं की चिंता गहरी है। महिलाओं का कहना है कि जिस तरह से इस बार आग लग रही है, इससे उनके चारागाह वाली जगहें खत्म हो जाएंगी, प्राकृतिक धारे-नौले सूख जाएंगे। इससे गांव के जानवर भूखे मर जाएंगे, इसके लिए सभी ग्रामीणों को आगे आना चाहिए।

वन विभाग ने सराहा महिला संगठन की पहल को

वन विभाग ने भी इन महिलाओं के काम को सराहा है। वन विभाग के एसडीओ मनोहर सिंह सेमिया ने महिलाओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं अक्सर जंगल में घास काटने ओर सूखी लकड़ी उठाने आती हैं।

महिलाओं की जागरूकता से न केवल अराजक तत्वों पर नकेल कसेगी, बल्कि जंगलों में लगने वाली आग में भी कमी आएगी। वन बीट अधिकारी गिरीश जोशी ने बताया कि तड़ाग, कालाकोट, पम्दा, मिरतोली में जंगलों में लगी आग की सूचना वन विभाग को महिलाओं ने ही दी थी तथा महिलाओं ने आग बुझाने में वन विभाग का पूरा सहयोग भी किया।

ये महिलाएं कर रही हैं आग बुझाने में सहयोग

वनों में आग बुझाने वाले महिला संगठन में मुन्नी देवी, हेमा देवी, गंगा देवी, कमला देवी, गीता देवी, नरी देवी, बच्ची देवी, भागीरथी देवी, गोपी देवी और लक्ष्मी देवी आदि महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed