{"_id":"66b1106b0dff6ea7d108a102","slug":"womans-body-found-hanging-on-a-tree-champawat-news-c-229-1-shld1026-111123-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पेड़ पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पेड़ पर लटका मिला महिला का शव
Mon, 05 Aug 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के गुमदेश क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया कि पुल्ला क्षेत्र के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त बिल्दे गांव निवासी गीता देवी (43) पत्नी हरीश चंद्र के रूप में हुई। सोमवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने पेड़ पर महिला का शव लटका देखा। उन्होंने सरपंच मनोज और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके में पहुंचे।
उन्होंने पंचेश्वर कोतवाली में घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी हेमंत सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच एसआई पिंकी धामी कर रही हैं।