फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   With the blessings of sisters, I am getting the energy to serve the state: CM

Champawat News: बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा मिल रही हैः सीएम

Sun, 18 Aug 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 18 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
With the blessings of sisters, I am getting the energy to serve the state: CM
चंपावत के अमोड़ी में वि​भिन्न योजनाओं को लोकार्पण और ​शिलान्यास करते सीएम। संवाद
बनबसा (चंपावत)। रक्षा बंधन कार्यक्रम में उमड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधी। सीएम ने कहा कि बहनों के आशीर्वाद से उनको प्रदेश में विकास और सेवा करने की ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के नाम पर टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम और बनबसा में दस किमी आंतरिक सड़क और नगर पंचायत के अंतर्गत नालियों आदि के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश की नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

रविवार को मौसम की खराबी से हेलिकॉप्टर के बजाय कार से सीएम अमोड़ी से शाम बनबसा पहुंचे। उन्होंने एक बैंक्वेट हाल में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना कार्यक्रम में प्रतिभाग कर नारी शक्ति का अभिनंदन कर रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को भी सम्मानित किया। स्थानीय उत्पादों से बनाई गई राखियों की भी सराहना की। सीएम ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालया के माध्यम से स्थानीय लोगों के बनाए जा रहे उत्पादों की मांग दुनिया भर में हो रही है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी, जिला प्रभारी भाजपा विकास शर्मा, तुलसी कुंंवर, कैप्टन भानी चंद, मोहन चंद, मोहन राम आर्य, हरीश चंद्र हैसियत, सज्जन लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
सीएम ने किया एनएच का स्थलीय निरीक्षण

चंपावत। सीएम ने एनएच का स्थलीय निरीक्षण कर डीएम को जरूरी निर्देश दिए। सीएम को को अमोड़ी में आयोजित कार्यक्रम में हेली के माध्यम से पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह टनकपुर से अमोड़ी कार से करीब 40 किमी सड़क मार्ग से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण भी किया। सीएम ने अमोड़ी आयोजित सभा के दौरान डीएम नवनीत पांडे को निर्देशित करते हुए कहा कि टनकपुर से चंपावत एनएच के विभिन्न स्थानों पर पड़े मलबे को तुरंत हटाया जाए और विभिन्न स्थानों पर खतरा बने पहाड़ियों का समय रहते ट्रीटमेंट के लिए एनएचएआई से पत्राचार करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed