फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   With a little care Prevent fire incident

थोड़ी सी सावधानी से रोकें आग की घटना

Sat, 18 Apr 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत Updated Sat, 18 Apr 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को अग्निशमन विभाग ने गोष्ठी आयोजित कर नागरिकों को आग से सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। नगर पालिका सभागार में आयोजित गोष्ठी में अग्निशमन अधिकारी एमबी खत्री ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी और बचाव के उपायों से ही आग की घटना को रोका जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर दुकान, घर और सार्वजनिक स्थानों पर अग्निशमन यंत्रों को रखा जाना जरूरी है। उन्होंने घरों में बिजली के साकेट अच्छी क्वालिटी के लगाने, बिजली के खुले तार न लगाने, बिजली बोर्डों के नीचे ज्वलनशील सामान न रखने समेत कई महत्वपूर्ण बातें बताई। गोष्ठी में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव आर्य, महामंत्री प्रकाश मुरारी, कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता, लायंस क्लब अध्यक्ष दीपक छतवाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष एनडी सुतेड़ी, दीपक जैन, जड़ी-बूटी एसोसिएशन के दीपक शारदा, विनय अग्रवाल, पेट्रोल पंप स्वामी मनोज बत्रा, होटल व्यासायी अनिल प्रजापति, बैथनी जीवन धारा की सिस्टर प्रीति मार्गरेट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed