{"_id":"650497ed9a773d26d90e6817","slug":"winning-students-will-participate-in-state-level-competition-champawat-news-c-229-1-shld1009-1922-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे विजेता छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे विजेता छात्र
Fri, 15 Sep 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
सीमांत बाल विज्ञान कांग्रेस के विजेता बिसारी स्कूल के विद्यार्थी। संवाद
पाटी (चंपावत)। जनपद स्तरीय सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जूनियर हाईस्कूल बिसारी के बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी और हिंदी कविता पाठ में प्रथम के अलावा विज्ञान नाटक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रदीप, आयुष, संयोगिता, ललिता गहतोड़ी, अनुज, प्रियांशु मेहता, प्रियांशु आर्या, प्रियांशु उपाध्याय, सचिन मेहता, करन पचौली, सिमरन और कशिश गहतोड़ी को सम्मानित किया गया। ये विद्यार्थी छह अक्तूबर से चमोली जिले के गौचर में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रधानाध्यापक ममता जोशी, शिक्षक सुशीला जोशी, ग्राम प्रधान ललिता देवी, एसएमसी अध्यक्ष रेखा देवी, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक प्रदीप जोशी, बीईओ भारत जोशी ने छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर मार्गदर्शक शिक्षक रवीश पचौली सहित विद्यार्थियों को बधाई दी है।