{"_id":"5877b8814f1c1b7c58ba97ae","slug":"winning-hockey-team-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिला स्तरीय अंडर-17 बालक हॉकी में मार्निंग कैंप चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय अंडर-17 बालक हॉकी में मार्निंग कैंप चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में विजेता हॉकी टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चंपावत विद्या मंदिर को हराकर मार्निंग कैंप जिला स्तरीय अंडर-17 बालक हॉकी प्रतियोगिता का विजेता बना। विजेता-उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि फुंगर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बोहरा और विशिष्ट अतिथि जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
गोरलचौड़ मैदान में बृहस्पतिवार को खिताबी मुकाबले में गोलों की झड़ी लगी। आखिरी मौके पर गोल कर मार्निंग कैंप ने विद्या मंदिर को 5 के मुकाबले 6 गोलों से हराकर चैंपियनशिप जीती। निर्णायक हाकी प्रशिक्षक महिला भंडारी, नरेंद्र गोस्वामी और शंकर जोशी थे। फाइनल मुकाबले में जिला खेल अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, चंद्रशेखर ओली, समन्वयक अमित वर्मा, नीरज वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन