फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Winners will take part in district competition

जिला प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे विजेता छात्र

Sat, 28 Oct 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sat, 28 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Winners will take part in district competition
ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में अव्‍वल रहे बाल वैज्ञानिक मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
 लोहाघाट विकासखंड स्तरीय दो दिनी विज्ञान महोत्सव के परिणाम घोषित हुए। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बाल वैज्ञानिकों का जिला स्तरीय आयोजन के लिए चयन हुआ है। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक नवीन चंद्र पांडेय ने परिणामों की घोषणा की। जूनियर वर्ग की संसाधन प्रबंधन एवं खाद्य सुरक्षा विषय पर हुई प्रतियोगिता में पिंकी, निकिता एवं विनोद बिष्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्या मीना शुक्ला ने अव्वल बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


परिवहन और संचार में देवसिंह मनराल, मोहम्मद सोहेल, गणितीय प्रतिरूपक में संजय जोशी, निखिल तलनियां, डिजिटल तकनीक में धर्मेंद्र सिंह, लोकेश ओली, दीपक सिंह, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ रहना में मयंक फर्त्याल, अपशिष्ट प्रबंधन, जलाशयों का संरक्षण में कपिल भट्ट, विज्ञान प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में शिवांगी सिंह ने पहला, दीपा आर्या ने दूसरा, लकीशा गिरि ने तीसरा, टीम प्रोजेक्ट में शहनवाज, प्रीतम सिंह ने पहला, साहिल अंसारी, अंकित की जोड़ी ने दूसरा, मुसाहिद रजा, मोहम्मद शोएब की जोड़ी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


विज्ञान ड्रामा में जीआईसी लोहाघाट ने पहला, मडलक ने दूसरा, सुंई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग की स्वास्थ्य एवं स्वस्थ रहना में सूरज अधिकारी, पूजा बिष्ट, दिया चौबे, अपशिष्ट प्रबंधन एवं जलाशयों का संरक्षण में निकिता राय, विजय कुमार, अजय सिंह, संसाधन प्रबंधन तथा खाद्य सुरक्षा में रोहित शर्मा, विशाल मनराल, भावना भंडारी, परिवहन एवं संचार में विजय शर्मा, रोहित सिंह बोहरा, हेमलता चंद, डिजिटल व तकनीकी समाधान में हरीश अधिकारी, सूरज फर्त्याल, रेनू गिरि क्रमश:पहले तीन स्थान पर रहे। निर्णायक जिला समन्वयक नरेश जोशी, बाराकोट के ब्लॉक समन्वयक राजेंद्र गड़कोटी, डॉ.सुधाकर जोशी, हेमलता जोशी, नीलम चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed