{"_id":"8f7752da07fe268c15399659f0d76cbf","slug":"winners-received-prizes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 26 Feb 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयी स्तर की दो दिनी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी वीके उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या बीनू जैन ने समापन किया। इस दौरान अंडर-10 और अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
वन पंचायत हॉल में हुई प्रतियोगिता में अंडर-10 वर्ग में शिवम महर ने नरेश वर्मा को हराया। इसी तरह रीतिक थ्वाल ने कार्तिक नेगी, लोकेश थ्वाल ने विकास बिष्ट, येकेश वर्मा ने अमन फर्त्याल, अभिनव कोहली ने करन सिंह बोहरा, रोहन फर्त्याल ने सावन कुमार, योगेंद्र रावत ने राहुल रावत और प्रियांशु वनलेखी ने हिमांशु बोहरा को हराया। अंडर-14 वर्ग में सोनू दुग्ताल ने तुषार कार्की, सागर पुजारी ने शिखा नायर, प्रियांशु नायर ने शुभम जोशी, अभिषेक महर ने येकेश वर्मा, यश चौधरी ने शुभम जोशी, सौरभ महर ने धीरज कुमार, रोहन ने सोनू दुग्ताल, यश चौधरी ने सावन पुजारी, प्रिंस नायर ने अभिनय कोहली, अभिषेक महर ने लोकेश थ्वाल को शिकस्त दी।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, चंद्रशेखर ओली, सुनील जोशी, मुन्ना राय, उमा राणा, कमला पटवाल, सरिता वर्मा, आरके जोशी, राजकुमार, हीरा गिरि आदि ने सहयोग किया। निर्णायक करन धामी, शारदा धामी, दिलदार अली, मनोज कुमार, राजेश सेन, योगेश कुमार और अख्तर खान थे।
विज्ञापन