फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wine Seazed in Banbasa

वोटरों को बांटने के लिए लाई जा रही 40 पेटी शराब बरामद,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Wine Seazed in Banbasa
बनबसा में 40 पेटी शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
बनबसा (चंपावत)। मतदाताओं को लुभाने के लिए ले जाई जा रही शराब को पुलिस ने दबोच लिया। बनबसा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक जीप से 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इसमें रखीं 624 बोतलों की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। शराब और जीप जब्त कर आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि यह शराब 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

बनबसा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि थाने के पास चेकिंग के दौरान पिकअप जीप संख्या (यूके 03 सीए/0739) से अंग्रेजी शराब की 40 पेटी दबोची गई। ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा से इस शराब को लाया जा रहा था। बनबसा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही टैक्सी स्टैंड टनकपुर निवासी आरोपित सागर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दो दिन के लिए शराब की दुकानें सील
चंपावत। चंपावत जिले की शराब की सभी 15 दुकानें अगले दो दिन के लिए बंद रहेंगी। जिला आबकारी अधिकारी तपन कुमार पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर चुनाव के मद्देनजर शनिवार शाम छह बजे जिले की सभी दुकानें सील कर दी गई है। आबकारी निरीक्षक हरीश जोशी ने चंपावत क्षेत्र की आठ दुकानें और निरीक्षक तारा चंद्र पुरोहित ने टनकपुर क्षेत्र की सात दुकानें सील की। जिले की 13 दुकानेें तो रविवार से दो दिन के लिए बंद होगी, लेकिन टनकपुर और बनबसा की दो विदेशी शराब की दुकानें टोकन से शराब की बिक्री मामले में सील होने से दो फरवरी की शाम से ही बंद कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed