फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   "Will work for the benefit of businessmen"

Champawat News: ''''व्यापारियों के हित के लिए करेंगे काम''''

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
"Will work for the benefit of businessmen"
चंपावत में नगर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी शपथ लेते। संवाद
चंपावत। व्यापार मंडल चंपावत के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने रविवार शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को एक होटल में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास साह, उपाध्यक्ष कमलदीप तिवारी, महामंत्री हरीश शक्टा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण पुजारी ने कहा शहरों में खुलने वाले शॉपिंग मार्ट और स्टोर का मिलकर विरोध करेंगे। बाहर से आकर फेरी लगाकर सामान बेचने वालों पर भी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान विशिष्ट अतिथि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मित्रा, व्यापार संघ जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, गौरव पांडे, रितेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों हर समस्या का होगा समाधान : मनीष
लोहाघाट (चंपावत)। पालिका सभागार में नगर व्यापार मंडल लोहाघाट के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
रविवार को जिला व्यापार मंडल के प्रभारी महेश जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष मनीष जुकरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी उर्फ दानू, महामंत्री विवेक ओली और कोषाध्यक्ष टीकादेव खर्कवाल को शपथ दिलाई।

अध्यक्ष मनीष ने कहा कि कोई भी व्यापारी 24 घंटे बेहिचक समस्या के लिए उनसे कह सकता है।
समारोह में प्रदेश संगठन मंत्री भैरव राय, प्रांतीय उपाध्यक्ष शंकर वर्मा, प्रांतीय संरक्षक अनिल गोयल, जिला महामंत्री कमलेश राय, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, सुरेश जोशी, हर्षवर्धन पांडेय, हरीश पांडेय, खिलानंद जुकरिया, भूपाल सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed