{"_id":"a562db8eb7ecdcafe478b3ab0ab8e5ba","slug":"will-be-closed-from-21-sharada-mineral-extraction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 से बंद करेंगे शारदा खनिज निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 से बंद करेंगे शारदा खनिज निकासी
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा से खनिज निकासी के भंडारण की अनुमति केवल स्टोन क्रशरों एवं पट्टा धारकों को देने का आरोप लगाते हुए शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन ने एसडीएम के समक्ष कड़ा रोष जताया। कहा कि खनिज भंडारण की अनुमति निजी व्यवसाय को नहीं देने से संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने समाधान न होने पर 21 जनवरी से खनिज निकासी कार्य बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
मंगलवार को मां शारदा शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र ज्याल के नेतृत्व में कई पदाधिकारी एवं सदस्य एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नरेश दुर्गापाल को सौंपा, जिसमें कहा है कि खनिज निकासी भंडारण की अनुमति केवल स्टोन क्रशर, पट्टा धारकों को होने से खनन कार्य में जुड़े हजारों मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। टनकपुर-बनबसा में मात्र दो स्टोन क्रशर हैं, जिनके भंडारण की क्षमता समाप्त हो चुकी है। ऐसे में पूर्व वर्षों की भांति खनिज भंडारण की अनुमति निजी व्यवसाय को नहीं देने से समस्या आ रही है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा है कि पूर्व में आश्वासन के बाद खनन निकासी कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अब तक निजी व्यवसायियों को भंडारण की अनुमति नहीं मिली है। विरोध में एसोसिएशन एवं खनन कार्य में लगे लोगों की ओर से 21 जनवरी से खनिज निकासी पूर्ण बंद करने की धमकी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में महासचिव पवन पांडेय, जगदीश खर्कवाल, महेश सिंह, दीपक, सरदार त्रिलोक सिंह आदि थे।
विज्ञापन
शारदा खनन में हो रही अव्यवस्था दूर करें
शारदा खनन सामग्री के निजी स्टॉक करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने में देरी से भाजपाई भड़क उठे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर तत्काल खनन कार्य सुचारु कराने की मांग उठाई है। उधर, भाजपाइयों एवं कई वाहन स्वामियों ने पिथौरागढ़ चुंगी पर विधायक का पुतला भी फूंका। मंगलवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली समेत कई कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें कहा है कि काफी देरी से खुले शारदा खनन पर फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। निजी स्टॉकिस्ट का स्टॉक करने के लिए रजिस्ट्रेशन न हो पाने, क्रशर की क्षमता कम होने के कारण खनन कारोबारियों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सरकार को राजस्व की भी हानि हो रही है। सैकड़ों ट्रक चालक, क्लीनर एवं हजारों मजदूरों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में योगेश जोशी, मुकेश साहू, जसोद सिंह, विनोद वर्मा, हरिओम सेठी, जिपं सदस्य उर्मिला चंद, पवन मेहरा, प्रेम सिंह, अमजद हुसैन आदि थे। वहीं, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री दीप चंद्र पाठक के नेतृत्व में भाजपाइयों और कई वाहन स्वामियों ने अवैध खनन को लेकर विधायक पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि एक ओर 28 एकड़ से खनन कर रहे वाहन बिना रायल्टी ओवर लोडिंग कर रहे हैं, इससे स्टोन क्रशरों के मालिक उनसे चोरी का माल बेधड़क सस्ते में खरीद रहे हैं, वहीं, पंजीयन छोटा व्यवसायी भंडारण नहीं करा पा रहा है। पुतला दहन में भाजपा अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष मुनेश वाल्मीकि, प्रदीप टम्टा, प्रह्लाद सिंह, बच्ची नाथ, मोहित गड़कोटी, पूरन मेहरा, हरीश हैसियत, नवीन पंत, किसान मोर्चा के शंकर जोशी, प्रेम सिंह, लक्ष्मण चंद, नरेश सिंह, अंकित विक्रम आदि थे।